रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव महापतगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में गांव के बाहर लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को फुके हुए 1 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। पूरे गांव के लगभग 600 लोगों की आबादी बगैर विद्युत आपूर्ति के अंधेरे में जी रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय लाइनमैन विद्युत उप केंद्र महराजगंज से लेकर अधिशासी अभियंता से की। किंतु आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों में इसके चलते रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि, ट्रांसफार्मर न बदला गया, तो मामले की शिकायत जिलाधिकारी और शासन में बैठे लोगों से करेंगे।
आपको बता दें कि, लगभग 600 की आबादी वाला गांव जिसमें लगभग 60 विद्युत कनेक्शन धारक लोग रहते हैं। यहां पर गांव के बाहर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तत्काल क्षेत्रीय लाइनमैन से लेकर अधिशासी अभियंता तक से की थी। अधिकारियों ने अब तक जला ट्रांसफार्मर हटवा कर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है। इस भयानक गर्मी में बिजली के गुल रहने से लोगों का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे-छोटे बच्चों और बीमार लोगों को है।
इसके अलावा गांव में लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। धान की रोपाई का समय है। बिजली न रहने से नलकूप बंद पड़े हैं। ग्रामीणों राजेश यादव बाबा, राम सुमिरन, राम नरेश यादव, रामाधार, नान्हू, श्री राम, गया प्रसाद, रघुराज, रामखेलावन अशोक कुमार आदि ने अधिशासी अभियंता से मांग की है कि, जनहित में तत्काल फुके ट्रांसफार्मर को हटवा कर नया ट्रांसफार्मर लगवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, अन्यथा गांव वाले आंदोलन करने को विवश होंगे।

0 टिप्पणियाँ