भाजपा नेता अतुल सिंह द्वारा लगातार गरीबों में बांटी जा रही राहत सामाग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
ऊचाहार/रायबरेली: कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने युवा नेता दीपू सिंह व वरिष्ठ नेता रामदत्त पान्डेय के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लाक के बनिया का पुरवा, नवाब गंज, चांदमऊ, धोबहा, नई बस्ती, छोटा धोबहा के जरुरतमंदों को खाद्द सामग्री (राशन) वितरण कराया।
     आपको बता दे कि, दीपू सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार सामग्री, लंच पैकेट आदि वितरण करवा रहे हैं। गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है। वहीं युवा नेता सनी सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबो की सेवा कर रहे हैं। सभी गरीब परिवारो को आवश्यक सामग्री की व्यवस्था अतुल सिंह द्वारा करवाई जा रही है। 
     इस अवसर पर अनिल यादव, अजय गौतम, कुलदीप श्रीवास्तव, अविरल सिंह, राकेश मिश्रा, अमर बहादुर सिंह, जितेन्द सिंह, प्रमोद यादव, अरविंद कुमार, राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ