◆आज समय है संकट वाला
घर में रहो लगाओ ताला
मिलना जुलना करो दूर से
हाथ मिले ना कभी भूल से
घर का खाना ही सब खाओ
कोरोना को घर ना लाओ
◆घर में मिल कर रहे प्रेम से
कसरत पूजा करें नेम से
बच्चों पिछला कोर्स पढ़ो तुम
ग्रामर गणित को रोज़ करो तुम
कमियों में भी जीना सीखो
अनुशासन में धैर्य रखो तुम
◆पुरुषोत्तम ने दी यह शिक्षा
चौदह वर्ष वनों में भिक्षा
मर्यादा में शक्ति प्रदर्शन
इच्छाओं का मूल समर्पण
मानवता की रक्षा करके
बने महामानव वह सबके
◆राम रहे चौदह सालों तक
अलग-थलग कानन गिरिवर में
दिन इक्कीस तुम्हे रहना है
लक्ष्मण रेखा बीच शिविर में
सुनो सभी मानव यह कहना
है एकांत सुरक्षित रहना ।
◆कमल बाजपेई
घर में रहो लगाओ ताला
मिलना जुलना करो दूर से
हाथ मिले ना कभी भूल से
घर का खाना ही सब खाओ
कोरोना को घर ना लाओ
◆घर में मिल कर रहे प्रेम से
कसरत पूजा करें नेम से
बच्चों पिछला कोर्स पढ़ो तुम
ग्रामर गणित को रोज़ करो तुम
कमियों में भी जीना सीखो
अनुशासन में धैर्य रखो तुम
◆पुरुषोत्तम ने दी यह शिक्षा
चौदह वर्ष वनों में भिक्षा
मर्यादा में शक्ति प्रदर्शन
इच्छाओं का मूल समर्पण
मानवता की रक्षा करके
बने महामानव वह सबके
◆राम रहे चौदह सालों तक
अलग-थलग कानन गिरिवर में
दिन इक्कीस तुम्हे रहना है
लक्ष्मण रेखा बीच शिविर में
सुनो सभी मानव यह कहना
है एकांत सुरक्षित रहना ।
◆कमल बाजपेई

0 टिप्पणियाँ