रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा फल घोषित किया है, जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित व अग्रणी शिक्षण संस्थान एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज के छात्रों ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के कीर्तिमान को स्थापित किया है।
आपको बता दें कि, परिणाम के क्रम में कक्षा 10 के छात्र अहम प्रताप सिंह ने 97% अंकों के साथ अग्रणी एवं अव्वल रहे। जबकि आराध्या पटेल ने 93% अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अर्श जाहिद अंसारी व दिशांत चौरसिया ने 90% अंक अर्जित किए हैं तथा कक्षा 10 के 9 विद्यार्थियों के अंक 75% से ऊपर रहे।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय सह-प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह, प्रधानाचार्या मृदुला श्रीवास्तव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की सामना करते हुए अपने जीवन में सरल, सहज बने रहने की व कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




0 टिप्पणियाँ