सपा विधायक श्याम सुंदरभारती ने राहुल गांधी को जिताने की कसी कमर, कांग्रेस सेवा दल के साथ कस्बे में घर-घर जाकर मांगी वोट

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज महाराजगंज कस्बे में भ्रमण कर यहां के दुकानदारों, रोड पर चल रहे राहगीरों के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और  5 न्याय तथा 25 गारंटी वाला कांग्रेस का गारंटी कार्ड देकर कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई। इस अभियान में प्रमुख रूप से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती, लालजी देसाई राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय कांग्रेस सेवादल, विवेकानंद चौरसिया प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल, कल्याण श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, रामशरण शुक्ला, राम सुमिरन लखनऊ जिला अध्यक्ष, प्यारेलाल अशोक कुमार द्विवेदी पीयूष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

     आपको बता दें कि, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने बताया कि, हाथ बदलेगा हालत के तहत युवा न्याय के अंतर्गत कांग्रेस द्वारा हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार 30 लाख सरकारी नौकरियां सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे, पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां बनाई जाएगी। गिग वर्क्स के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी युवाओं के लिए 5000 करोड़ का नया स्टार्टअप फंड शुरू किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि, इसके अलावा नारी न्याय के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी द्वारा हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल ₹1,00000 वहीं केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण दिया जाएगा। आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी दुगुने सरकारी योगदान से महिलाओं को कानूनी हक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार सहेली हर पंचायत में नियुक्त की जाएगी तथा कामकाजी महिलाओं के लिए दुगने हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि, किसान न्याय के अंतर्गत किसानों को एसपी की कानूनी गारंटी के साथ-साथ कर्ज माफी, बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर, उचित आयात निर्यात नीति, जीएसटी मुक्त खेती में लाभ देने का काम किया जाएगा। इसी प्रकार श्रमिक न्याय में श्रमिकों का सम्मान, सबको स्वास्थ्य अधिकार, शहरी रोजगार गारंटी, सामाजिक सुरक्षा तथा सुरक्षित रोजगार के अंतर्गत मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद की जाएगी। उन्होंने हिस्सेदारी न्याय पर भी लोगों से मिलकर इसकी संपूर्ण जानकारी दी।

 कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने लोगों को बताया कि, अब तक सामाजिक-आर्थिक भूलभुलैया के निचले स्तर पर पड़े लोगों को कांग्रेस के "गारंटी कार्ड" से आत्मविश्वास को एक नई ऊर्जा मिली है। नया जीवन मिलना। हालांकि नरेंद्र मोदी की लोकलुभावनवाद और राजनीतिक प्रतिशोध की अंधी खोज के कारण विकास अब रुक गया है, लेकिन कांग्रेस शासन द्वारा निर्धारित गति को इतनी जल्दी बाधित करना मुश्किल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ