आखिरकार 5 दिनों बाद तहसील महराजगंज को मिला तहसीलदार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के निलंबन के बाद तहसील में तहसीलदार की कुर्सी खाली चल रही थी, जिसको जिसको समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उजागर किया गया था।

    आपको बता दें कि, समाचार पत्रों में छपी खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव रायबरेली ने तत्काल तहसीलदार की खाली पड़ी कुर्सी पर अजय कुमार को कार्यभार सौंप दिया गया। महराजगंज तहसील का पदभार ग्रहण करने के बाद नवागंतुक तहसीलदार अजय कुमार ने कहा है कि, कोई भी गरीब न्याय से वंचित नहीं रहेगा, सभी को न्याय मिलेगा, एवं किसी भी तरह का कार्य बाधित नहीं होगा। कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित नहीं रह पाएगा। सबको समय से न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

    वहीं तहसील में तहसीलदार के आने से वाद कार्यों फरियादियों एवं अधिवक्ताओं में पूरा दिन खुशी का माहौल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ