एमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित उद्घाटन मैच को चौधरी क्रिकेट क्लब ठाकुर पुर ने किया अपने नाम।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: युवा समाजसेवी व एमसीसी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के आयोजक सतीश सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूरे अहलादी मजरे मऊ गर्बी के इन्होंने बरीबरा मार्ग पर पानी की टंकी के पास स्थित खेल के मैदान में 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में जनपदीय और गैर जनपदीय 16 टीमें भाग ले रही हैं। आज से आरंभ हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी व अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा एवं पन्ना सिंह ने फीता काटकर तथा आए हुए खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच का शुभारंभ हुआ।


    आपको बता दें कि, 12 फरवरी 2021 को महराजगंज तहसील क्षेत्र के पूरे अहलादी मऊ में स्थित खेल के मैदान पर एमसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम दिन चौधरी क्रिकेट क्लब ठाकुरपुर और राम जाने क्रिकेट क्लब बेड़सरी (सिकंदरपुर) के मध्य खेला गया। चौधरी क्रिकेट क्लब ठाकुरपुर के कैप्टन रितिक सिंह व राम जाने क्रिकेट क्लब बेड़सरी के कैप्टन सियाराम के बीच टॉस हुआ, जिसमें चौधरी क्रिकेट क्लब ठाकुरपुर के कैप्टन ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।


    चौधरी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 132 रन बनाए, जबकि जवाब में मैदान पर खेलने उतरी राम जाने क्रिकेट क्लब बेड़सरी की टीम ने मात्र 8 वोवरों में 32 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ आज का मैन ऑफ द मैच चौधरी क्रिकेट क्लब ठाकुरपुर ने अपने नाम कर लिया। 


   इस समय का नजारा देखने वाला था, पूरा खेल का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था, इसी के साथ चौधरी क्रिकेट क्लब ठाकुरपुर के खिलाड़ियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और पूरा मैदान जश्नुमा माहौल जैसा दिख रहा था।


 
   अंत में ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह ने मैदान पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों को बताई दी और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, मैच खेलने से ना सिर्फ शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि होती है, बल्कि एक टीम भावना भी विकसित होती है। इस तरह के मैच का आयोजन होते रहना चाहिए।


   इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी तादाद में मैदान पर दर्शक भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ