रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई रायबरेली द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी महराजगंज के कुशल निर्देशन में 20 जुलाई 2020 को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान महराजगंज हैदर गढ़ मार्ग पर पाली गांव के पहले नहर पुल के पास से चोरी किया गया वाहन संख्या यूपी 41 एक्स 9146 (एचएफ डीलक्स) जोकि, 24 जून 2020 को तहसील महराजगंज के गेट के सामने से चोरी की गई थी, को बाइक समेत अभियुक्त को महराजगंज पुलिस ने धर दबोचा और संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई रायबरेली द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर पाली गांव के पहले नहर के पुल के पास चेकिंग अभियान चला रखा था। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर आवश्यक कागजात मांगे गए, तो वह गाड़ी चोरी की निकली। जिसे अभियुक्त समेत पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विदित हो कि, उक्त चोरी की बाइक गोविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी उचौरी थाना शिवगढ़ की 24 जून 2020 को महराजगंज तहसील के सामने से चोरी हुई थी। जिसको आज महराजगंज पुलिस द्वारा सुबह लगभग 9:45 पर अभियुक्त अभिषेक कुमार त्रिवेदी उर्फ दिलीप कुमार पुत्र स्वर्गीय बालकिशोर निवासी कुसुढ़ी सागरपुर थाना महराजगंज को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अलावा उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद, सरोज यादव, विनय कुमार यादव मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ