दिन में कायदे से हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर लौट आई रौनक
मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर भरोसा करके किसानों ने की थी धान की अगेती खेती
बिजली की धुआंधार कटौती से भी किसान था परेशान, इंद्र देव की कृपा से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कई दिनों से लगातार तेज गर्मी और उमस से लोगों को उस समय राहत मिली, जबकि सोमवार को दिन में कई बार जमकर बादल बरसे जिससे धान की फसलों को जहां नई जिंदगी मिली, तो वहीं खाल को झुलसा देने वाली गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है। दिन में कायदे से हुई बरसात से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
आपको बता दें कि, इस बार मौसम विभाग द्वारा पहले से यह भविष्यवाणी की गई थी कि, इस बार औसत से अच्छी बरसात होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर भरोसा करके क्षेत्र में किसानों ने बड़ी तादाद में धान की अगेती खेती कर ली थी। किंतु विगत 15 दिनों से बरसात के ना के बराबर होने से किसान काफी दिक्कत महसूस कर रहे थे। उधर नहरों से भी पानी नहीं आ रहा था। बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही थी।
किसानों रमाकांत अवस्थी, राम किशोर शुक्ला, शिव बहादुर पांडेय, डीडी मिश्रा, रामकरण लोधी, बुधई पासी, जगदीश यादव, हीरालाल पासी आदि ने बताया की दिन में तेज धूप और उमस से धान की फसलें बढ़ नहीं रही थी। वहीं धान की जड़ों में दीमक भी लगना शुरू हो गया था। किंतु सोमवार के दिन हुई अच्छी खासी बरसात में किसानों की समस्या हल कर दी है, और प्राकृतिक पानी से फसलों का रोग तो दूर हो ही जाएगा, साथ ही दीमक लगने का खतरा भी कम हो गया है।
सबसे बड़ी राहत यह है कि, लगातार उमस और तपिश झेल रहे लोगों को तापमान के अचानक गिर जाने से काफी राहत मिली है। बारिश के बारे में लोगों का कहना है कि, हलोर मऊ हरदोई पाराकला पहरे मऊ सहित क्षेत्र में कई स्थानों पर अच्छी खासी बरसात हुई है।

0 टिप्पणियाँ