शिवली में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कम्प, मोहल्ले को बनाया गया हॉटस्पॉट।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवली ग्राम पंचायत भवानीगढ़ चौराहा पर एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव ने बैरिकेडिंग कराकर मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। वहीं शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर आनन-फानन में अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
      आपको बता दें कि, 22 वर्षीय कुमार पुत्र हरिद्वार निवासी भवानीगढ़ चौराहा गली नंबर एक मजरे शिवली का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से शासन प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ गई है। जो बीती 4 जून को दिल्ली से वापस आया था। 7 जून को प्राथमिक विद्यालय शिवली में सीएमओ कार्यालय रायबरेली से आयी 5 सदस्सीय टीम ने 46 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
      बुधवार को आयी रिपोर्ट में एक युवक पॉजिटिव पाया गया, जिसकी खबर से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। ज्ञात हो कि अभी तक शिवगढ़ क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शून्य थी, जो अब एक हो गई है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, पुलिस मौके पर पहुंच गई बैरिकेडिंग कर एरिया को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया किया कि, बल्लियां गाड़कर मोहल्ले हॉटस्पॉट बना दिया गया है। हॉटस्पॉट का बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ