संक्रमण काल में श्रमिकों को मास्क बांटकर हर संभव मदद का दिया आश्वासन
बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरी की महिला ग्राम प्रधान अनुपमा तिवारी ने कोरोना महामारी से अपने आप को बचाने के लिए श्रमिकों में मास्क वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, श्रमिकों को किसी भी कीमत पर बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। संक्रमण काल में श्रमिकों को मास्क बांटकर पिपरी ग्राम प्रधान ने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
आपको बता दें कि, कोविड-19 जिस तरह से दिन-ब-दिन अपना पैर पसार रहा है, उससे समाज में भय व्याप्त हो रहा है। कोरोना के इस संकटकाल में शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम प्रधान पिपरी अनुपमा तिवारी और उनके पति पूर्व प्रधान नंदकिशोर तिवारी ग्रामीणों के लिए आशा की किरण बनकर न केवल उन्हे लगातार कोरोना महामारी के प्रति सचेत कर रहे हैं, बल्कि श्रमिकों को गांव में ही मनरेगा योजना अंतर्गत रोजगार मुहैया कराने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोगों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वही कोविड-19 के बढ़ते इस संकटकाल में प्रधान अनुपमा तिवारी जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने के साथ ही उन्हें कोरोना महामारी से बचाने के लिए अपने पास से लगातार मास्क वितरित कर रही है।
गौरतलब हो कि, पूर्व में भी अनुपमा तिवारी ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर स्वयं गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य कर चुकी हैं। इस अवसर पर पंडित नंदकिशोर तिवारी ने कहा कि, सरकार अपने स्तर से श्रमिकों की पूरी मदद कर रही है, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान ही सरकार की एक कड़ी है। उस कड़ी का उत्तरदायित्व पूरा करने का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा है। यह परीक्षा की घड़ी है जनता के बीच में जाकर उनके दुख दर्द को बांटना ग्राम प्रधान का नैतिक दायित्व होता है।
रोजगार सेवक अशोक कुमार, ब्रह्मा रावत, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ