बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/शिवगढ़; थाना क्षेत्र के कोटवा में कोरोना संदिग्ध मौत हो जाने के बाद ग्राम पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई थी, सभी ग्राम वासियों में भय व्याप्त हो चुका था।
आपको बता दें कि, रविवार को 45 वर्षीय कोटवा निवासी रमेश सिंह की पेट दर्द व बुखार से मृत्यु हो गई थी। जिसको लेकर ग्राम वासियों में कोरोना संदिग्ध होने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई थी। पूरे गांव में भय व्याप्त हो चुका था। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत को दी थी।
क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली से संपर्क करके तत्काल शव का परीक्षण कराने को कहा देर शाम को सीएचसी शिवगढ़ तथा जिले की टीम ने मृतक का सैंपल लिया था। ग्राम पंचायत में कोरोना को लेकर खौफ प्राप्त हो चुका था।
ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि, मृतक रमेश सिंह एक छत ढलाई में 75 लोगों के संपर्क में आए थे। इसलिए सभी में शंका का भाव बढ़ चुका था। क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत की दखल के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ एलपी सोनकर ने शव का सैंपल लिया था। जिसकी परीक्षण रिपोर्ट बुधवार को दोपहर 12 बजे निगेटिव आने की बात सुनते ही ग्राम पंचायत में भय के माहौल में जी रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

0 टिप्पणियाँ