कोतवाल ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 6 लोगों का कटा चालान 4 हजार रुपए हुई राजस्व बढ़ोतरी।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई के निर्देशन पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मेन तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 6 लोगों का चालान किया तो वहीं 4 हजार रुपये समन शुल्क वसूल कर राजस्व की बढ़ोतरी की।
     आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जहाँ पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं महराजगंज कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान में मौजूद नवागत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान बताया कि, हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाएं तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात ना करें, बाइक पर तीन लोग ना बैठ कर चलें अन्यथा ऐसी स्थिति में स्थानीय पुलिस को चालान काटना पड़ेगा।
      नवागत कोतवाली प्रभारी के चेकिंग अभियान में मौजूद रहने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा तथा जबरदस्त चलाई गई चेकिंग अभियान के दौरान चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर वाहन चालक किनारे वाहन खड़े कर छुपते-छुपाते नजर आए।
      इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, एसआई संजय यादव, एसआई श्याम चंद यादव सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ