रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस को मजबूत करने व पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की अहम कड़ी का काम चौकीदार निभाते हैं। जिसके चलते हम पुलिसकर्मियों को चौकीदार के माध्यम से गांव में घटित घटनाओं को प्रथम दृष्टया सूचना चौकीदार ही देता है। यह उद्गार आज महराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित चौकीदार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नवांगत तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, उपस्थित चौकीदारों को संबोधित करते हुए नवांगत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, आप सभी को जिस उद्देश्य से गांव में चौकीदार के पद पर रखा गया है उस उद्देश्यों को पूरा करने का काम लगातार करते रहे तथा आपके कर्तव्यों के कारण ही गांव सहित क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी प्रथम दृष्टया कोतवाली पुलिस को प्राप्त हो।
चौकीदारों को प्रोत्साहित करते हुए नवांगत कोतवाली प्रभारी ने कहा कि, यदि कहीं पर कोई घटना घटित होती है और आप सभी को जानकारी होती है तो, उनके दूरभाष पर अवगत कराएं। वे मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का काम करेंगे उन्होने यह भी कहा कि, सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें जिससे सरकार की मंशा पूर्ण हो सके।
वहीं कोतवाली परिसर में चौकीदार गोष्ठी में उपस्थित हुए 40 चौकीदारों ने भी अपनी बात रखी तो वहीं कोतवाली प्रभारी ने सभी चौकीदारों से गहनता से बात की और हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
इस मौके पर एस आई श्याम चंद यादव, एसआई संजय यादव, नरेंद्र सिंह सहित अनेक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ