रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नरई गांव में एक 27 वर्षीय युवक के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि, सीएचसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरई गांव का रहने वाला शिव शंकर (27) पुत्र जगन्नाथ सोमवार की रात अज्ञात कारणों से घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर आनन-फानन सीएचसी महराजगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस को मामले की जानकारी होते ही फौरन अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि, घटना की जानकारी अस्पताल के माध्यम से हुई थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ