कांग्रेसी नेता ने चौपाल लगाकर सुनी जनता की फरियाद

 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के डलमऊ के चौदहमील, छज्जूपुर, मधुकरपुर आदि गांव में चौपाल एवं नुक्कड़ सभा कर जन समस्याएं सुनी तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। 

      आपको बता दें कि, इस दौरान अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि, हम सबको बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान को बचाने के लिए, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जननायक राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा, आज भारत देश तमाम समस्याओं से घिरा है। मोदी सरकार को जनमानस की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि, हम सब जब सुबह सोकर उठते हैं तो जो बिजली का खंभा भी दिखाई देता है वह भी गांधी नेहरू परिवार की ही देन है।

 उन्होंने कहा कि, आज रायबरेली में एम्स जैसा बड़ा अस्पताल के साथ-साथ आईटीआई फैक्ट्री, एनटीपीसी, रेल कोच जैसे बड़े संस्थान है, यह सब गांधी परिवार की देन है। ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आवारा पशुओं से किसान परेशान है। वह हमेशा जरूरतमंदों की हर तरह से मदद करने का प्रयास करते है। 

      इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, रज्जन सिंह, सचिन यादव, मेवालाल साहू, राजेन्द दीक्षित, जगन नाथ यादव, शिव भजन यादव, विशाल चौधारी, अरुण सिंह, हिमांसु चौधरी, सुनील कुमार पासी, अनुराग गुप्ता, रवि सिंह, रमेश गौतम, अंकित निर्मल, शिव राम, संत लाल सरोज, ललित मौर्य, रूपेश मौर्य, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ