एसडीएम सविता यादव ने सीएचसी में की जांच उपकरणों व दवाइयों की समीक्षा।। Raebareli news ।।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगे सहायता शिविर के स्वयंसेवकों से बात करती हुई एसडीएम सविता यादव

रजनीकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: शनिवार को एसडीएम सविता यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच उपकरण व दवाइयों की समीक्षा की, तो वहीं दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक पिपरी गांव में निगरानी टीम के लोग जाकर दवाइयां बांटते नजर आए। ग्रामीणों का हालचाल लिया।

   आपको बता दें कि, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची एसडीएम सविता यादव ने भी जांच उपकरण के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि, जल्द ग्राम प्रधानों के साथ बैठक होगी। निगरानी टीम के पास उपकरण नहीं है। इनको भी खरीदा जाएगा। यदि सही तरीके से सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा है, तो इस कार्य को तेज से बढ़ाया जाएगा। एसडीएम ने L-1 प्लस हॉस्पिटल का जायजा लिया, और अधीक्षक से जल्द अस्पताल तैयार करने की बात कही।



------------------------------------------------------------------------

 श्रद्धांजलि.......

एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल परिवार की ओर से दिवंगत कांग्रेसी नेता राम शंकर चौधरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।💐💐💐

------------------------------------------------------------------------



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ