रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के उदयीमान सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता आशु सिंह उर्फ मंगली को करणी सेना का बछरावां विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। सैकड़ों युवाओं ने जोश खरोश के साथ मंगली सिंह के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी, तथा मिष्ठान वितरित किया।
आपको बता दें कि, करणी सेना के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह ने संगठन को जिलेभर में मजबूत बनाने के लिए कर्मठ और ईमानदार युवा वर्ग के लोगों को संगठन में जिम्मेदारी देकर संगठन को सक्रिय बनाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में महराजगंज ब्लॉक के बबुरिहा गांव के रहने वाले आशु सिंह उर्फ मंगली को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बछरावां विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र में जिला अध्यक्ष ऋषि सिंह ने संगठन की गरिमा व संगठन का सम्मान बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश देते हुए, आशा जताई है कि, करणी सेना में बछरावां विधानसभा के हर गांव में अपना संगठन खड़ा करके काम करेगें।
उधर अपने मनोनयन की खबर सुनकर आशु सिंह उर्फ मंगली ने जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, जिस आशा और विश्वास के साथ संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उसको वह तन मन धन से पूरा करेंगे, और सैकड़ों की तादात में युवा लोगों को संगठन से जोड़कर पूरे बछरावां विधानसभा क्षेत्र में करणी सेना को अभेद्य किला बनायेगे।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, जिला अध्यक्ष के हर दिशा निर्देश का अक्षरस: पालन किया जाएगा। इस काम में वह एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।

0 टिप्पणियाँ