विशेष सचिव शिक्षा विभाग उदयभान त्रिपाठी ने जनता किचन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रथम चरण से लेकर चौथे चरण तक के चल रहे लाक डाउन के दौरान लगातार क्षेत्र में अधिकारियों का दौरा जारी है। इसी क्रम में आज महराजगंज पहुंचे उदयभान त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत महराजगंज में स्थित जनता किचन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जनता किचन के संचालन के विषय में बारीकी से जानकारी ली, और वहां उपस्थित महराजगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
      आपको बता दें कि, निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि, यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों की नियमित थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाए, साथ ही विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वहां मौजूद अन्य लोगों से भी जनता किचन में बन रहे भोजन के विषय में जानकारी ली।  यहां मौजूद लोगों के द्वारा दी गई जानकारी से श्री त्रिपाठी संतुष्ट दिखे। इस दौरान नगर पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समिति की बैठक में भी उन्होंने भाग लिया।
       जिसमें निगरानी समिति के सदस्यों में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, वार्ड नंबर 2 शांति नगर के सभासद विजय कुमार, वार्ड नंबर 6 से श्याम लाल साहू, वार्ड नंबर 4 के राम कुमार, वार्ड नंबर 9 के सभासद प्रतिनिधि विनीत वैश्य के साथ बैठक कर बाहर से आने वाले नगर में प्रवासी मजदूरों की जानकारी प्राप्त की। वहीं बाहर से आए प्रवासी कामगारों के होम क्वॉरेंटाइन के संबंध में भी उन्होंने चर्चा की।
       इस मौके पर उप जिला अधिकारी महराजगंज विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ