रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: बाहर से आ रहे प्रवासी कामगारों की मृत्यु और अवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने 1 दिन का सांकेतिक उपवास रखकर विरोध जताया।
आपको बता दें कि, देश में कोरोनावायरस को लेकर कामगारों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पैदल जा रहे दिहाड़ी मजदूरों की मौत से आहत आम आदमी पार्टी ने 1 दिन का सांकेतिक उपवास रखकर विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह इंदर भैया ने अपने आवास पर असहाय गरीब दिहाड़ी मजदूरों की मौत और अब्यवस्थाओ को लेकर 1 दिन का उपवास रखकर विरोध जताते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह इंदर भैया ने कहा कि, जिस प्रकार देश की सरकार इन दिहाड़ी मजदूरों के साथ इस प्रकार का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। वह बहुत ही निंदनीय है, साथ ही ट्रेनों के लेट होने से आने वाले प्रवासी कामगारों को होने वाली समस्याओं को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का इस्तीफा मांगा है।
उन्होंने आगे कहा कि, सरकार द्वारा देश में लाक डाउन लागू करने से पहले दिहाड़ी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिएउचित व्यवस्था करनी चाहिए थी, जो नहीं की। यह सरकार की यह बहुत बड़ी नाकामी है।
आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ ने भी अपने-अपने घरों में रहकर 1 दिन का सांकेतिक उपवास रख कर विरोध विरोध जताया। विरोध जताने वालों में प्रमुख रुप से आम आदमी पार्टी के जिला सचिव नीरज चौधरी, कोषाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद पटेल, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष प्रीतम बहेलिया, सीवाईएसएस के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता सहित पूरे जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 1 दिन का उपवास रखकर सांकेतिक विरोध जताया है।

0 टिप्पणियाँ