फांसी के फंदे से झूल गई किशोरी, मौत का रहस्य बरकरा

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के गरीब खेड़ा मजरे राघवपुर गांव में एक 16 वर्षीया किशोरी के फंदे से लटक कर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली चांदनी (16) पुत्री श्रीपाल ने अपने घर में पंखे के हुक के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के समय परिजन खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। घर में अकेले होने पर किसी बात से नाराज किशोरी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जब परिजन शाम को घर पहुंचे, तो देखा घर का एक कमरा अंदर से बंद है। परिजनों ने किशोरी को आवाज़ लगाई, किंतु कोई जवाब नहीं मिला। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 

     परिजनों के द्वारा ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो किशोरी फंदे के सहारे लटक रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

     मामले में थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ