रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लखनऊ रायबरेली रेलवे ट्रैक पर बछरावां लालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़े होने की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आपको बता दें कि, रेलवे ट्रैक पर मृतक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत विछत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान हो पाना मुश्किल हो गया। मृतक व्यक्ति सफेद बनियान एवं काले कलर की पैंट पहने हुए था। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया कि, हादसा शनिवार रात लगभग दो बजे के करीब का है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ