रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्वामी निद्राजीत श्री श्री 1008 स्वामी हरिदास जी महाराज की तपोस्थली बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर महराजगंज प्रीमियर लीग 7 के दूसरे दिन सोमवार को चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। जिसमें निहाल टाइटंन और ज्योना की टीम के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया तथा मैच अपने नाम कर लिया।
आपको बता दें कि, दूसरे दिन का पहला मैच निहाल टाइटन महराजगंज और सिंह ब्वाॅयज लाही बॉर्डर के मध्य खेला गया। लाही बॉर्डर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैदान पर बैटिंग करने उतरी निहाल टाइटन महराजगंज की टीम के खिलाड़ियों की धुआंधार बैटिंग की बदौलत रिकॉर्ड 230 रन बना डाले। जबकि लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर बैटिंग करने उतरी लाही बॉर्डर की टीम के खिलाड़ी मात्र 98 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इस मैच में निहाल टाइटन महराजगंज के खिलाड़ी जीशान ने सर्वाधिक 80 रनों की तूफानी पारी खेली और लाही बॉर्डर टीम के दो विकेट भी चटकाए। कमेटी की तरफ से इन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
वहीं महराजगंज प्रीमियर लीग सीजन 7 के दूसरे दिन का दूसरा मैच ज्योना क्रिकेट टीम और शिवगढ़ के बीच खेला गया। शिवगढ़ के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवगढ़ के खिलाड़ियों ने आठ ओवरों में 89 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी ज्योना की टीम के खिलाड़ियों ने 7.3 ओवरों में ही यह मैच जीत लिया। दूसरे दिन के दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच रहे शाश्वत ने 34 रन बनाए, साथ ही शिवगढ़ की टीम का एक विकेट भी चटकाया।
इस तरह दूसरे दिन के पहले और दूसरे मैच पर निहाल टाइटन महराजगंज, और ज्योना क्रिकेट क्लब का दबदबा बना रहा। दशकों से खचाखच भरा स्टेडियम समय-समय पर तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
इस मौके पर ऋषभ वर्मा, राजवीर सिंह, राजमणि सिंह, धर्मेंद्र वर्मा समेत बड़ी तादात में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ