रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल एवं कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने भारी पुलिस बल के साथ बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों को चेक किया तथा बैंकों में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि, बैंक के बाहर सायरन हूटर आवश्यक तौर पर लगाया जाए। जिससे आपातकालीन सायरन बजने से घटना दुर्घटना की जानकारी हो सके।
आपको बता दें कि, सोमवार को क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने कोतवाल जगदीश यादव के साथ क्षेत्र की बैंकों कस्बा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा क्षेत्र के हलोर कस्बा स्थित ग्रामीण बैंक एवं यूको बैंक के साथ-साथ कोटवा मोहम्मदाबाद स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक की गहनता से जांच पड़ताल की।
क्षेत्राधिकार और कोतवाल पुलिस बल के साथ अपराध रोकने की दृष्टि से बैंकों में पहुंचे तथा बैंक में संचालित सी0सी0टी0वी0 कैमरे को जांचा, साथ ही बैंक में लगे सायरन की भी जांच पड़ताल की तथा मौके पर सुरक्षा गार्डों से भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बैंक कर्मचारियों को अपराध रोकने की दृष्टि से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इसके अलावा हलोर की ग्रामीण बैंक में सुरक्षा कर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बैंक में आने जाने वाले व्यक्तियों को सजग रहने की सलाह दी तथा बुजुर्गों से कुशल क्षेम भी पूछा और लोगों की चेकिंग भी करी।
उन्होंने कहा कि, बैंक की चेकिंग अपराध रोकने की दृष्टि से की जा रही है। बैंकों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।





0 टिप्पणियाँ