सहन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल, मौके पर पुलिस बल तैनात

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के सैदपुर बेहटा गांव में बीती रात 9:30 बजे के करीब सहन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस वारदात में एक अधेड़ को गंभीर चोटे आई है। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। गांव में इस अफवाह को लेकर सनसनी फैल गई कि, वहां पर गोली चलने से कई लोग घायल हुए हैं। परंतु जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गोली चलने की खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

      सैदपुर बेहटा गांव में सहन विवाद को लेकर रघुनंदन (50) पुत्र दुर्गा प्रसाद तथा एक अन्य  के बीच सहन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस वारदात में रघुनंदन के सिर पर गंभीर चोटे आ गई। मारपीट के दौरान किसी ने यह अफवाह फैला दी कि, गांव में गोली चल गई है। गोली चलने की खबर सुनकर भारी संख्या में पुलिस बल सैदपुर बेहटा गांव पहुंच गया।

परंतु वहां पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल रघुनंदन को इलाज के लिए बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

      मामले में थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, गांव में किसी पक्ष में गोली नहीं चली है। सिर्फ मारपीट की घटना सामने आई है। घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ