रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नरई डीहा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटी के साथ मारपीट, मोबाइल तोड़ना तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, गांव निवासिनी इश्मानुम निशा पत्नी अशरफ अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, गांव के ही प्रतिपक्षीगणों कमलेश कुमारी पत्नी रामकुमार से उनकी पुरानी रंजिश है, जिसके चलते कमलेश कुमारी अपने साथ अपनी बेटी शिवानी और राहुल की पत्नी निवासी ग्राम नरई डीहा को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से वादिनी के साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर जब उसकी बेटी अपनी मां को बचाने आई तो सभी प्रतिपक्षीगणों ने उसे भी मारा पीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना में मां बेटी को गंभीर चोटें आई है।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि, एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ