भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र सिंह।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा से मिलकर रायबरेली के चौमुखी विकास के लिए अनुरोध किया, और उनके साथ बैठक करके विकास की रणनीति तय की। इसके अलावा बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी 2022 के विधानसभा आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा भी की।

  आपको बता दें कि, बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह नई दिल्ली के 7-बी मोतीलाल नेहरू मार्ग नई दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उनसे मिले, और जिले की वर्तमान स्थितियों के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि, रायबरेली विकास की मुख्यधारा से अब तक दूर रहा है। इसलिए विशेष रणनीति बनाकर विकास का खाका खींचना जरूरी है। इस मौके पर उनकी बड़ी पुत्री रुनुक सिंह भी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ