शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसीलदार एवं कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराई गई। यह बैठक आगामी त्योहारों के मद्देनजर आहूत की गई।
आपको बता दें कि, थाना परिसर महराजगंज में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक में मुस्लिम धर्म गुरुओं के अलावा हिंदू धर्म से जुड़े हुए लोगों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने कहा कि, सभी लोग अपने अपने घरों मे ही नमाज अदा करें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। अतः आप लोग अपने अपने घरों में सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अदा करें, एवं कुर्बानी करते हुए विशेष ध्यान रखें। उसके अवशेष कहीं दिखाई ना दे। कपड़ा डालकर ही कुर्बानी करें। कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने कावड़ यात्रा के संबंध में आए हुए ग्राम प्रधानों एवं हिंदू धर्म गुरुओं से अपील की है कि, आप लोग कावड़ यात्रा निकालते समय विशेष ध्यान दें। इस मौके पर तसीलदार रामकुमार शुक्ला ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही कावड़ यात्रा निकालें। इस मौके पर मोहम्मद अतीक उर रहमान, जियाउल हक, पूर्व प्रधान कल्लू, ग्राम प्रधान कुन्नू, ग्राम प्रधान मोनू पासी, सभासद विजय धीमान, विनीत वैश्य, अंकुर गुप्ता, शमीम अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ