दलित वर्ग की लड़की के साथ दो दबंगों द्वारा छेड़छाड़ व दुराचार की कोशिश करने पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नित्य क्रिया के लिए गई नाबालिक दलित वर्ग की लड़की के साथ 2 दबंगों द्वारा छेड़छाड़ कर दुराचार करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध छेड़छाड़ और दलित अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस के मुताबिक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि, बीते शनिवार की सुबह उसकी पुत्री नित्य क्रिया के लिए मकान के पीछे एक बाग में गई थी, और वापस लौट रही थी कि, तभी गांव के ही रहने वाले शकील पुत्र शफीक और सलीम पुत्र नईम ने पीछे से उसको पकड़ लिया, तथा घसीट कर ले जाने लगे। उसके चिल्लाने पर दोनों दबंग जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।

      सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल श्री राम का कहना है कि, अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ