अज्ञात वाहन से भिड़ा ट्रक चालक की दर्दनाक मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली:  रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ - प्रयागराज नेशनल हाईवे पर प्यारेपुर के समीप किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी चपेट में आकर ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर होने पर जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक शिशुपाल पुत्र रामकिशोर निवासी गोपालपुर रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात आज प्रात:काल रायबरेली की ओर से ट्रक लेकर लखनऊ की ओर जा रहा था। तभी आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन के रुकने से ट्रक अज्ञात वाहन से टकरा गया। प्रातः राहगीरों ने क्षतिग्रस्त अवस्था में ट्रक को देखकर उस में झांक कर देखा तो ट्रक चालक शिशुपाल घायल अवस्था में ट्रक में पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ