वाहन चलाना भी साधना है- नगर विधायक।। Mirzapur news ।।

'ब्रासीलियन डिक्लरेशन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में '20 तक त्वरित कमी लाने हेतु उठाए गए कदम' विषय पर भाषण प्रतियोगिता----
सलिल पांडेय
मिर्जापुर: नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र नगर के बिनानी पी जी कालेज में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क दुर्घटना रोकने संबंधित अन्तरमहाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता में पूरे फार्म में दिखे तथा अपने उद्बोधन में कभी प्रेरणास्पद, तो कभी कारुणिक तो कभी विसंगतियों से जोड़ते दिखाई दिए ।
वाहन चलाना भी योग है ---
श्री मिश्र ने मंगलवार को इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं से अर्जुन बनने के लिए कहा । उनका कहना था कि जैसे मछली की आंख पर अर्जुन की दृष्टि थी वैसे ही वाहन चलाते समय होनी चाहिए । उन्होंने कहा-'वाहन चलाना भी एक साधना है ।'
हर जगह नियमों का पालन करें---
श्री मिश्र ने कहा कि  नियमों के पालन की क्षमता विकसित करनी चाहिए । इससे सकारात्मकता आती हैं । उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि विन्ध्यवासिनी मंदिर के तीर्थ पुरोहित होने के बावजूद वे निकास द्वार से दर्शन करने नहीं जाते ।
सामाजिक समरसता की सीख--
कालेज परिसर होने के नाते नगर विधायक श्री मिश्र का उद्बोधन ज्ञान वृद्धि हेतु सजग रहने पर ज्यादा था । इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम का उल्लेख किया तथा बताया कि जब मुस्लिम होने के नाते कालेज में जिस शिक्षक ने उन्हें पीछे बैठने के लिए कहा, उसे बड़ी डांट पड़ी । वे पहले इंटरव्यू में शिक्षक नहीं हो पाए तो आत्म- हत्या करने जा रहे थे, एक हिन्दू सन्त ने उनकी प्रतिभा पहचान कर उन्हें आत्महत्या से मना किया ।
कारुणिक दृश्य खींचा---
श्री मिश्र ने कहा कि सीमा पर सैनिक मरते हैं, तो वे इतिहास रचते हैं और सड़क दुर्घटना में कोई मरता है तो वह इतिहास नहीं रचता । बल्कि उसे लोग बेचारा असमय मर गया कह कर थोड़ी सहानुभूति दिखा देते हैं । उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कमाऊ सदस्य के मरने पर परिवार बिखर जाता है ।
प्रिंसिपल को टोका---
प्रारम्भ में श्री मिश्र ने जूता उतार कर मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया । देखा-देखी सबने जूता उतार दिया लेकिन बिनानी के ही प्रिंसिपल जूता नहीं उतार सके जिस पर नगर विधायक ने कहा कि गुरु को तो जरूर जूता उतारना चाहिए ।
स्वागत की जेसीबी मशीन लगे RTO---
हर तरह के वाहनों का पंजीकरण करने वाले अधिकारी मंडल के RTO, प्रशासन डॉ आर के विश्वकर्मा का काव्यमय उद्बोधन श्रोताओं की अनवरत तालियों के बीच हुआ । साहित्य के वे जेसीबी मशीन की तरह उन्होंने कार्यक्रम को काफी ऊंचाई पर पहुंचा दिया । इस अवसर पर RTO, प्रवर्तन श्री ओ पी सिंह ने स्वागत तथा ARTO श्री रविकांत शुक्ल, PTI श्री रामसागर ने बुके सभी अतिथियों को प्रदान किया । निर्णायक मंडल में आदर्श इंटर कालेज के सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य श्री वृजदेव पांडेय, लालगंज डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एस के पांडेय एवं सलिल पांडेय थे । प्रतियोगिता का संचालन डॉ ध्रुव जी पांडेय ने किया । इस मौके पर विधायक के प्रतिनिधि श्री चंद्रांशु गोयल भी थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ