रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: सरकार और प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद खेतों में धान की पुआल के फूकने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला बछंरावा थाना क्षेत्र के रेन गांव का प्रकाश में आया है जहां अराजक तत्वों द्वारा धान की पुआल को आग के हवाले कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, रेन गांव के ग्राम प्रधान राम बहादुर यादव द्वारा थाने में तहरीर देकर पुआल फूंकने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात किसी बात से नाराज अराजक तत्वों द्वारा खेतों के किनारे लगे धान के पुआल की खरही आग के हवाले कर दी गयी। देखते ही देखते धान के पुआल की खरही जलकर खाक हो गई।
जब सुबह ग्राम प्रधान खेत पहुंचे तो उन्होंने जले हुए पुआल की सूचना थानाध्यक्ष पंकज पंकज तिवारी को दी है। तहरीर में प्रधान द्वारा 2 लोगों पर पुआल जलाने की आशंका जताई है।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष द्वारा बीट दरोगा सत्येंद्र सिंह को जांच कर रिपोर्ट सौंपें जाने की बात कही है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि, प्रार्थना पत्र आया है जांच कर अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ