पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को तमंचा एवं कारतूस के साथ दबोच कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पुलिस अधीक्षक के निर्देश में गठित पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में मिल एरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकिशोर अग्निहोत्री, कॉन्स्टेबल अभिषेक यादव, होमगार्ड गहरेश्वर के साथ मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ से मुकदमा अपराध संख्या 547/19 धारा 307,504,506, 336 के वांछित चल रहे अभियुक्त आशीष श्रीवास्तव पुत्र हरि गोपाल श्रीवास्तव निवासी देवानंदपुर थाना मिल एरिया को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ दबोच कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ