थाना क्षेत्र में पुलिस का तांडव, सदमे से एक कि स्थिति नाजुक।। kushinagar news।।

अनिल यादव
कुशीनगर: तरयासुजान थाने में तैनात साइको दरोगा और चौकी प्रभारी बहादुरपुर और उनके सहयोगियों द्वारा 30 अक्टूबर को लतवमूरलीधर के मिसकारी टोला में घर मे घुसकर किये गए पुलिसिया तांडव को देख 8 बर्ष की एक मासूम लड़की सबरा पुत्री अख्तर इस कदर सदमे में आ चुकी है कि आज वह मेडिकल कालेज जीवन और मौत से जूझ रही है। चौकी प्रभारी बहादुरपुर के साथ घर मे घुसकर तोड़ फोड़ करने वाले एक प्रशिक्षु दरोगा जो साइको दरोगा की ख्यति अर्जित करते जा रहे है उनके द्वारा महिलाओं और मासूम बच्चों पर भी जमकर तांडव मचाया गया और 70 साल की बृद्ध महिला पर भी अपना शौर्य दिखाया गया । पुलिस के तांडव से सदमे में आई मासूम सबरा दहशत के चलते गम्भीर रूप से बीमार है और हालात यह है कि उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। भैंस वाले ब्यापारियों से मारपीट कर उनसे 10 हजार रुपया छीन लेने, बृजनन्दन राय से उनकी गाड़ी छोड़ने के लिए 50 हजार की डिमांड करना और न देने पर उनको फर्जी आरोप में फसाने का मुख्य सूत्रधार बनने के आरोप के साथ तमाम  अन्य आरोपो के चलते चर्चा में रहने वाले साइको दरोगा  कमजोरो के लिए काल माने जा रहे है । पुलिस का इकबाल बुलन्द करने के लिए ऐसा तांडव कि उससे मासूमो के जीवन पर संकट खड़ा हो जाय तो लानत है ऐसी पुलिसिंग पर जो अपने झूठी शान के लिए मासूमो का बचपन भी रौंदने से परहेज नही कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ