रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में बच्चों का खाना बनाते समय विद्यालय के कुक का दाहिना हाथ रोलर में चले जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे विद्यालय के मेस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी प्राचार्य जीपी मिश्रा तत्काल अपने वाहन से उसे सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां उसका उपचार चल रहा है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय की मेस में हेड कुक कमलेश बहादुर 50 बच्चों के दोपहर का भोजन तैयार कर रहा था कि, तभी अचानक उसका दाहिना हाथ मिक्सर के रोलर की चपेट में आ गया और उसका पंजा बुरी तरह पिस गया। चिल्लाने पर सहयोगियो ने रोलर से उसका हाथ मुक्त कराया।
सूचना मिलते ही प्रभारी प्राचार्य श्री मिश्रा अपने निजी वाहन से तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है प्रभारी प्राचार्य श्री मिश्रा ने बताया कि, कर्मचारी के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

0 टिप्पणियाँ