डीएम व एसपी ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर परखी शांति व्यवस्था की हकीकत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: देश का बहुत चर्चित मामला अयोध्या व बारावफात के मद्देनजर रायबरेली की नवागत जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर पटरी दुकानदारों से कुशल क्षेम पूछा तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। जिस पर दुकानदारों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से सब कुछ ठीक चल रहा है कह कर अपनी बात बताई।
     आपको बता दें कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भारी लाव लश्कर के साथ जिले की मुखिया व तेजतर्रार जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन भारी लाव लश्कर के साथ जैसे ही महराजगंज कस्बे के मेन तिराहे पर पहुंचे वैसे ही महराजगंज नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष पति प्रभात साहू ने अपने सभी सभासदों के साथ मेन तिराहे पर दोनों उच्चाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
       वहीं स्वागत के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भारी लाव लश्कर के साथ कस्बे के तहसील रोड पर पैदल मार्च करते हुए निकले तो पटरी पर दुकान लगाए एक 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार फल विक्रेता से रुक कर कुशल क्षेम पूछा तथा शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
    जिस पर राजेंद्र कुमार ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की बात बताई। यहां से जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा वैसे ही 10 कदम दूरी पर मूंगफली का ठेला लगाए 20 वर्षीय श्याम बाबू से भी जिलाधिकारी ने रुक कर हालचाल जाना और मूंगफली बेचने वाली दुकानदार से पूँछा कि, किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो स्थानीय कोतवाली व उपजिलाधिकारी को सूचित करें।
      यहाँ से जैसे ही जिलाधिकारी का काफिला तहसील गेट से अंदर पहुंचा वैसे ही तहसीलदार कोर्ट के सामने बैठे वादकारी मोहम्मद अनवर उर्फ चिड्डा से जिलाधिकारी ने पूछा कि, किस कार्य से आप तहसील आए हुए हैं, जिस पर अनवर उर्फ चिड्डा ने बताया कि, उनका एक मुकदमा तहसील न्यायालय में लंबित है। इस समय अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण उन्हें वापस घर जाना पड़ रहा है।
       तब तक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी व वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या सागर अवस्थी की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिल्ली में हुए पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा पुलिस प्रशासन विरोधी मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए जैसे ही अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ वैसे ही चन्द्र क्षणों में ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का कारवां बैरंग वापस लौट पड़ा, तथा थुलेंडी पुलिसचौकी की तरफ रवाना हो गया।
     थुलवांसा पुलिस चौकी पहुंची जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन ने उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों से मुलाकात की तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, तथा थुलवांसा पुलिस चौकी की साफ-सफाई देख चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह को बधाई भी दी।
     इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक रामचन्द्र, जमुना प्रसाद व समस्त सभासद, भाजपा नेता सूर्य प्रकाश वर्मा, अतरेहटा प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, भाजपा नेता पवन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ