गरीबों की मसीहा बने अतुल सिंह, लगातार बांट रहे खाद्य सामग्री किट।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त के प्रचारक प्रमुख रामचंद्र व भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के दामगनी में  विकई, पुरवारा, सराय्ं परसू, जरीफाबाद, मीरापुर दाम्गनी, मोहन का पुरवा के जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री (राशन) वितरण किया। 
     आपको बता दें कि, प्रचारक प्रमुख ने कहा कि, गरीबो की सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा होती है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हम सभी लोगो को यह ध्यान देना है कि, हम लोग की जानकारी में कोई भी व्यक्ति भूखाँ न रहे। किसी न किसी तरह से गरीबो की सेवा की जाये। 
     वहीं अतुल सिंह ने कहा कि, लाक डाउन शुरु होने से आज तक लगातार लंच पैकेट, राशन सामग्री, मास्क आदि पूरे जनपद में वितरित हो रहा है, जिससे की कोई भी व्यक्ति भूखां न सोए, और मास्क आदि से कोरोना महामारी से बचा जा सके। हमारा यही प्रयास है कि, हम लगातार गरीबो की सवा करते रहेंगे। 
      इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कुक्कू यादव, डा0 राकेश सिंह, सनकठा प्रसाद पान्डेय, फूल चन्द्र यादव, विकास सिंह, राहुल सिंह, राकेश यादव, अंकित गुप्ता, सत्यम साहू, शिव बालक साहू, उमेश द्विवेदी, विम्लेंद्र बाजपेयी, राम सिंह, धर्मेन्द गौतम, अनिल जायसवाल, छेदी यादव, हौसला प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ