कोतवाल ने कहा मामले की जांच कर दोषियों को करेंगे बेनकाब होगी कानूनी कार्यवाही
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सर्व सुलभ रहने वाले भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के विरुद्ध मऊ बाजार में फोटोस्टेट नुमा पोस्टर जिसमें उनके गायब रहने की बात कह कर रातो रात पोस्टर चिपकाए गए थे, यह मामला अब तूल पकड़ रहा है। एक ओर जहां क्षेत्र भर के लोग पोस्टर लगाए जाने वालों के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं। जगह-जगह से प्रभात साहू के पक्ष में प्रतिक्रियाएं सामने आना शुरू हो गई है। तो वही गुपचुप रूप से इस काम को अंजाम देने वाले अज्ञात के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर प्रभात साहू ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर तहरीर भी दे दी है।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मऊ बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, मामले का खुलासा करके दोषियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। समाज में किसी को किसी संभ्रांत व्यक्ति, राजनीतिक व्यक्ति या सामाजिक व्यक्ति की छवि पर कीचड़ उछालने की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाल के सख्त तेवरों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि, खड़यंत्र कारी बेनकाब जरूर होंगे।
आपको बता दें कि, विगत 24/25 अप्रैल 2020 की रात में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मऊ बाजार में इलेक्ट्रो टाइप किए हुए पोस्टर जिनमें यह लिखा था कि, महराजगंज के जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की तलाश है, वह गायब चल रहे हैं। बाजार में चिपके यह पोस्टर सुबह देख कर प्रभात साहू के समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया, और उन्होंने इसकी सूचना प्रभात साहू को दे दी। उस समय प्रभात साहू महराजगंज के जनता किचन में सैकड़ों लोगों को भोजन वितरित करवा रहे थे, और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत भी दे रहे थे। इस कार्य से मुक्ति पाने के बाद श्री साहू ने कोतवाली महराजगंज को इसकी सूचना दी।
जिस पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ जाकर मऊ में चिपके हुए स्थानों से पोस्टर हटवाए और कुछ लोगों से पूछताछ भी की। इसके पश्चात प्रभात साहू ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध सामाजिक, राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए ऐसे तत्वों को उजागर कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।
कोतवाल ने पत्रकारों से कहा कि, प्रभात साहू की तहरीर मिली है। वह जांच पड़ताल कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि, रात में ही पोस्टर लगवाए गए थे। फिलहाल मऊ बाजार के उन दुकानदारों से जिनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनसे फुटेज लेकर छानबीन की जाएगी और पता चलने पर ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
उधर प्रभात साहू ने बताया कि, वह महराजगंज प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुमन सिंह के विरुद्ध लगभग 5000 वोटों के अंतर से जीते थे, और उन्होंने क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल करने के बाद समाज के लिए लगातार काम करते आए हैं। उन्होंने न केवल लोगों के हर सुख दुख में शामिल होने का प्रयास किया, बल्कि जरूरतमंदों की अपनी क्षमता के अनुसार हमेशा मदद की है।
यही नहीं उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान संपूर्ण लॉक डाउन लागू होते ही महराजगंज कस्बे समेत क्षेत्र के लोगों की मदद की। हजारों की तादाद में गरीबों और निर्धनों को भोजन पैकेट वितरण करके उनकी सेवा की। इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर चाहे अग्निकांड से पीड़ित लोग रहें हो, चाहे वह सर्दियों के मौसम में गरीब लोगों को निशुल्क कंबल व रजाई वितरण करने का मामला रहा हो, या भूखे लोगों को लगातार जनता किचन चलाकर उनकी भूख मिटाने का काम हो, सब में लगातार वह करते आए हैं।
महराजगंज के समीप के गांव को नगर पंचायत में शामिल कराने का काम उन्होंने किया, क्षेत्र की विकास योजनाओं में यथासंभव वह शामिल रहते हैं। उन्होंने पोस्टर लगाने वालों को यह कहते हुए कि, ऐसे लोगों की अपेक्षाएं वह पूरी नहीं कर सकते हैं। हो सकता है कि, चंद ऐसे लोगों के मन में कलुषित भावना भरी हुई हो, तो उन्होंने ऐसा कुकृत्य किया है। क्योंकि समाज का कोई भी व्यक्ति हर व्यक्ति को संतुष्ट नहीं कर सकता है।
महराजगंज के लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता के पुत्र व चेयरमैन सरला साहू के पति प्रभात साहू ने यह भी कहा कि, वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि, ऐसे दुर्बुद्धि लोगों को सद्बुद्धि दे। जिन्हें समाज में इतने व्यापक तौर पर उनके करवाए हुए काम नजर नहीं आते हैं।

0 टिप्पणियाँ