महराजगंज की बड़ी खबर: पहले दिन 20 टीमें लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने किया 6509 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: असनी और सलेथू गांव में रहने वाले परिवारों से जमात में गए दो लोगों के कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद इन गांव के साडे तीन किलोमीटर परिधि के अंदर रहने वाले सभी परिवारों के सदस्यों की स्वास्थ्य की जांच पड़ताल करने के लिए भेजी गई 20 टीमों ने सलेथू, असनी, अटरा सहित कस्बा महराजगंज के 1261 घरों पर जाकर 6509 लोगों के स्वास्थ्य की पड़ताल की है। इनमें महज 7 लोगों को हल्का बुखार और जुकाम की शिकायत पाई गई। बाकी में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने पत्रकारों को बातचीत के दौरान बताई है।
    आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने आगे कहा कि, जिन परिवारों में स्वास्थ्य का परीक्षण करने गई उनकी टीमों ने संपर्क किया, उन परिवारों को घर में साफ सफाई रखने, चेहरे पर मास्क अथवा गमछे से मुंह और नाक को ढके रहने व अनावश्यक बाहर न टहलने तथा सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही नालियों में जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाया गया। उनका यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
       छुटपुट बुखार और जुकाम के मरीजों को भी दवा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की इन 20 टीमों में लगभग 80 कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा मिल रहे सहयोग पर संतोष जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ