रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पूर्व एमएलसी व शिवगढ़ रियासत के सदर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राकेश प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर लगते ही बधाई देने वाला तांता लग गया है।
आपको बता दें कि, मृदुल शालीन स्वभाव के धनी राजा राकेश प्रताप सिंह जनपद में स्थानीय निकाय कोटे से 2 बार 12 वर्ष विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। उन्हें जनपद में जमीनी स्तर से जुड़ा नेता माना जाता है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद से पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य की जिम्मेदारी राकेश प्रताप सिंह को सौंपी है। उनके निर्वाचित होने पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता जयनारायण शुक्ला उर्फ मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुधा अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व जिला महामंत्री जय तालरेजा, युवा नेता शिव कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष डा जीबी सिंह, युवा नेता शरद सिंह, बछरावां मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर एमडी पासी, सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ शशि भदौरिया, हनुमान सिंह, श्री राम राज सिंह समेत बड़ी तादाद में लोगों ने श्री सिंह को बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व को का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि, नेतृत्व के इस निर्णय से जिले में भाजपा और मजबूत होगी।

0 टिप्पणियाँ