ब्यूरो रिपोर्ट
कानपुर नगर: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 25/10/2020 दिन रविवार को रावतपुर गांव के आदर्श नगर इलाके के दो छोटे छोटे भाइयों अंकित बाजपेई और शिवा कुशवाहा ने रावण बनाया। जो आदर्श नगर नवयुवक गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारी भी है, और इनके हौसलों को देखकर हम सबको सीख लेनी चाहिए कि, मेहनत करने में कोई बुराई नही है।
आपको बता दें कि, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी की सभी नगर वासियो को आदर्श नगर नवयुवक गणेश महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस मौके पर अंकित और शिवा ने जानकारी देते हुए बताया कि, आदर्श नगर के सभी नगर वासियो ने उनका हौसले बढ़ाया है। उन्हें आगे बढ़ने में नगर वासियों ने सहायता भी की है। वे सदैव नगर वासियों का यह स्नेह याद रखेंगे।
इस मौके पर आदर्श नगर नवयुवक गणेश महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारीगण बउवा केसरवानी, रजत बाजपेई, शुभम बाजपेई, विकास दुबे, नानू बजरंगी, सूरज सोनकर, हिमांशु कोष्टा, जतिन सिंह, उमेश सिंह, नरेश सिंह, योगेश सिंह, नीटू भैया, संजय सिंह, अविनाश वर्मा, उत्तम कुमार, ऋषभ वर्मा, मुकेश कुशवाहा, विमलेश बाजपेई, विजय सोनकर, अजय सोनकर, मोनू गुप्ता, अंकित गौतम, अंकित बाजपेई, शिवा कुशवाहा, कन्हैया, अनिल कुशवाहा, अंकित गुप्ता, महोबा वाले, अनूप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

1 टिप्पणियाँ
म
जवाब देंहटाएं