शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: आकस्मिक मैत की खबर मिलते ही भाजपा नेता अतुल सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आंसू पोछे और आर्थिक मदद भी की।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के तुराबी का पुरवा निवासी श्याम (30) की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पाकर पीड़ित के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार की आपको पोछे आर्थिक मदद भी की, ढाढस बंधाते हुए आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
भाजपा नेता अतुल सिंह ने गांव में लगाई चौपाल सुनी लोगों की समस्याएं, गिनाई सरकार की उपलब्धियां: इसके बाद भाजपा नेता अतुल सिंह ने सराय सहजन, मोखरा, आजाद नगरी, अकोढिया, सलीमपुर भैरों, गंगश्री, मनीरामपुर, विकई, दमनिया का पुरवा तथा खोजनपुर आदि गांवों में चौपाल व जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी, तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई, इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।
श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना महामारी से बचते हुए हम सब को आगे बढ़ना है, और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान देना है। सभी को वैक्सीन लगवाना जरूरी है। श्री सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि, हम सबको मिलकर ग्राम पंचायतों को मजबूत करना है। मोदी व योगी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को दिलाना है। मोदी एवं योगी सरकार के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान का विकास तेजी से हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, आनंद त्रिपाठी, विजयशंकर लोधी, विजय तिवारी, रामदत्त पांडेय, सुधीर गुप्ता, राकेश यादव, विमलेंद्र बाजपेई, पप्पू मिश्रा, सत्यम साहू, अशोक कुमार सरोज, आशुतोष कुमार, कुक्कू यादव, राम जी सोनी, आर0बी0 सिंह, सुनील जायसवाल, सचिन सिंह, देवराज पाल, अजय कुमार, जयकरन पाल, सुभाषचंद्र सरोज, ऋषभ सिंह, अंकित सिंह, अनिल मिश्रा, सुरेश सरोज आदि उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ