मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

सार........

⭕ यूपी के सुलतानपुर में बीती रात पुल‍िस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच ल‍िया। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं एक स‍िपाही भी घायल हो गया है। तीनों बदमाश और घायल स‍िपाही को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ये सभी बदमाश संभवता कुछ दिनों पूर्व सर्राफा व्यवसाई के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे।

विस्तार.........

सुलतानपुर: मामला यूपी के सुल्तानपुर का है। जहां बीती रात पुल‍िस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच ल‍िया गया। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं एक स‍िपाही भी घायल हो गया है। सभी बदमाश और घायल स‍िपाही को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश कुछ दिनों पूर्व सर्राफा व्यवसाई के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे।

     आपको बता दें कि, नगर कोतवाली के गोड़वा चौकी के पास पुल‍िस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन उर्फ लाला घायल हो गए। तीनों बदमाश अमेठी के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश संभवता कुछ दिनों पूर्व सर्राफा व्यवसाई के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे। पुलिस मामले की पड़ताल करने की बात कह रही है।

     वहीं, एसओजी के सिपाही शैलेश राजभर भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए हैं। तीनों बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाशों के पास से थोड़े बहुत जेवरात, नगदी और असलहे मिलने की बात कही जा रही है।

     एसपी ने बताया क‍ि, रात करीब 3:30 बजे तीन ऐसे लोग संदिग्ध मिले, जिसके बारे में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों को गोली लगी, उन्‍हें ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है। तीनों का नाम त्रिभुवन, पुष्पेन्द्र और सचिन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ