शिविर में 28 मानसिक रोगियों का किया उपचार

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीएचसी परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार किया। उन्होंने बताया कि, आज विभिन्न मानसिक रोगों से ग्रसित 28 मरीजों को देखा और उनका उपचार किया गया।

      आपको बता दें कि, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय जनता को सीएचसी परिसर में ही सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मानसिक रोगियों के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए कुल 28 मानसिक रोगियों की जांच कर दवा दी गई। 

     शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार और उनकी टीम द्वारा आए हुए मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया तथा नि:शुल्क दवाएं भी दी गई।

     मानसिक रोगी विशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने बताया कि, मानसिक रोग कोई जादू टोना नहीं होता। जिसमें कभी शरीर दर्द तो कभी सर दर्द उत्पन्न होने की स्थिति में अपने नजदीकी चिकित्सक से इसकी सलाह लें और उसका पालन करें।

     शिविर में मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ पी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि, माह के प्रत्येक प्रथम मंगलवार को मानसिक चिकित्सकों की टीम रायबरेली से आएगी। जिसमें मानसिक रोग से ग्रसित मरीज अपना नि:शुल्क उपचार करा सकते हैं। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाएं व जांच भी की जाएगी। 

      उन्होंने बताया कि, केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य विभाग में आने वाली सभी सुविधाएं सुचारू रूप से दी जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में इलाज कराने वाले सभी मरीजों को यह सुविधाएं मुफ्त मुहैय्या कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ