भारत सेवा न्यास इस वर्ष हजारों की संख्या में पेड़ लगाएगा-मानवेंद्र पाण्डव
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर भारत सेवा न्यास ने अपने प्रकल्प सर्जन भारत के माध्यम से पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने कहा कि, भारत सेवा न्यास अपने विभिन्न प्रोजेक्टों के माध्यम से देश व समाज में अपनी सेवा दे रहा है। जिसमें सृजनभारत प्रकल्प के माध्यम से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, और लोगों को पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ अभियान के माध्यम से पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री पांडव ने कहा कि, जब कोई व्यक्ति ऑक्सीजन के लिए डॉक्टर के पास जाता है, तो डॉक्टर उसे पैसे के बदले में ऑक्सीजन देता है। लेकिन जो पेड़ हमें लगातार ऑक्सीजन दे रहे हैं। हम उनको काटते हैं। इसलिए हम लोगों को पेड़ लगाने के बारे में ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना पड़ेगा।
इस वर्ष हम उत्तर प्रदेश में कई टीमों के माध्यम से हजारों की संख्या में पौधों को लगाने का कार्य किया जाएगा। पिछले 3 वर्ष में भारत सेवा न्यास अपने प्रकल्प सृजन भारत के माध्यम से लगातार पौधारोपण कर रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, संभाग प्रभारी दीपक अवस्थी, कार्यालय संयोजक सिद्धार्थ बंसल आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ