महावीर महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में कैम्प लगाकर क्षयरोग के प्रति बच्चों को किया गया जागरूकता

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज डॉक्टर पी0के0 श्रीवास्तव के नेतृत्व में टी0बी0 जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत आज शुक्रवार को महराजगंज कस्बे के हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंण्ड्री कॉलेज प्रांगण में सीएचसी के कर्मचारियों द्वारा कैम्प लगाकर टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों को टीबी (क्षयरोग) के प्रति जागरूक किया गया और इस गंभीर बीमारी से बचने के उपाय बताए गए।

     आपको बता दें कि, क्षयरोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को यह भी बताया गया कि, यदि आस-पास या फिर पड़ोसी को ऐसी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत अस्पताल में जाकर डाक्टर से परामर्श लेकर जांच एवं उपचार कराएं।

     अगर खांसी व बलगम की शिकायत है तो अविलम्ब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचकर जांच करायें, जिससे कि, ऐसी बीमारी से बचा जा सके। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। यह बीमारी नियमित इलाज करने पर जड़ से ठीक हो जाती है।

      इस मौके पर विद्यालय के बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा वरुण देव, सुनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर सबिना, रूपाली यादव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ