विज्ञान संगम महोत्सव में एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को प्रधानाचार्य चंदन बागीश के निर्देशन में बी0के0 पाठक ने विज्ञान संगम महोत्सव आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। विज्ञान संगम महोत्सव कार्यक्रम में रायबरेली जिले के विभिन्न विद्यालय सहभागी रहे।

     आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मॉडल बनाए, जैसे मानव हृदय, लेजर लाइट ड्रिप इरीगेशन और वेस्ट वाटर आदि के अलावा भाषण प्रतियोगिता एक्सरेम्पोर आदि में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

      एक्सरेम्पोर में विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान एवं लेजर लाइट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्सरेम्पोर में एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज के छात्र अरिहन्त मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनकी इस जीत के लिए विद्यालय प्रबंधक अग्रज सिंह एवं सह प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए खुशी का इजहार किया।

     विद्यालय की प्रधानाचार्या मृदुला श्रीवास्तव ने इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी और जीवन में नए आयामों को छूने की प्रेरणा के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया।

    इस खुशी के मौके पर विद्यालय परिवार ने खुशी का इजहार करते हुए बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

     इस शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ