बछरांवा/रायबरेली: गुरुवार को राहुल गांधी का काफिला बछरावां के सिंह द्वार चुरुवा हनुमान मंदिर पर पहुंचा, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ हनुमान जी महराज की आरती की। मंदिर के विद्वान पुजारी चंद्रमणि अवस्थी ने उन्हें पूरे विधि विधान के साथ पूजा कराई। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। उसके बाद उनका काफिला नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित एक निजी मैरिजलान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन पर पहुँचा। जहां कांग्रेसी नेताओं ने फूलमालाओं से लादकर उनका एतिहासिक और भव्य स्वागत किया है।
आपको बता दें कि, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते समय रायबरेली सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को गुरु सिखाए। कहा कि, बूथ से लेकर जिले तक के कार्यकता जन जन तक अपनी पकड़ बनाये रखें। लोगो की समस्याओं के लिए आवाज उठाये। मौजूदा समय केंद्र व उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। यह सरकार लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटका रही है।
उन्होंने कहा कि, महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है। पर्याप्त रोजगार देने में केंद्र की सरकार सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि, जनहित के मुद्दे वह संसद के अंदर रख रहे हैं। आप सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जी जान से जुट जाए और गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताएं।
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आप लोग देख रहे हैं कि, किस तरह से पूंजी पतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और छोटे व्यापारी तमाम टैक्स की वजह से परेशान है। जो भी टैक्स लगे हैं, उनकी वजह से महंगाई आज कई गुना बढ़ चुकी है। आप सभी लोग भाजपा की इस नाकामी को भी लोगों तक पहुंचाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर आप लोग सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता है।



0 टिप्पणियाँ