रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए रायबरेली पहुंचे। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले उन्होंने चुरुवा हनुमान जी महराज के मंदिर पहुंच कर मित्रता टेका और आरती की। इसके बाद उन्होंने दलित छात्रों से संवाद किया। बछरावां में राहुल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए रखने की बात कही।
आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम करती आई है। बीजेपी ने जीएसटी, नोटबंदी कर बेरोजगारी बढ़ाई है। अडानी ने चाइना का माल देश में बेचकर बेरोजगारी बढ़ाई है। राहुल ने कहा कि, अगर केंद्र सरकार ईमानदारी से कम करे तो इलेक्ट्रिक सेक्टर में बढ़ावा मिल सकता है। करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल सकता है। महाकुंभ जाने के सवाल को राहुल टालते हुए आगे बढ़ गए।
उन्होंने कहा कि, आज देश में संविधान की आवाज को दबाया जा रहा है। देश में दलितों की आबादी 15 प्रतिशत है लेकिन इसके अनुपात में देश की टॉप कंपनियों के मालिक और सीईओ दलित समाज से नहीं हैं। संविधान आपको बराबरी का अधिकार देता है और अब इसे ही खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
राहुल ने कहा कि, देश के संविधान को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। बाबा साहब आंबेडकर जी ने कहा था कि, संगठित बनो, शिक्षित बनो और संघर्ष करो। दलित समाज को इसी तरह अपने हक को प्राप्त करना होगा।




0 टिप्पणियाँ