रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर शिवगढ़ भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शिवगढ़ क्षेत्र भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित नहर कोठी प्रांगण में जागरूकता गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जीबी सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एमडी पासी, शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जीबी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बाबू तिवारी, हनुमान प्रसाद मिश्र, पदुम नारायण शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह उर्फ मुन्नान सिंह, वीरेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह सहित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की विस्तृत रूप से जानकारी दी और कहाकि, विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।
शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ जीबी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि, दिए गए पंपलेटों के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक करें। जिससे आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे सके। श्री सिंह ने कहा कि, विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं जिनको कामयाब होने नहीं दिया जाएगा।
कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
इस मौके पर बेड़ारु सेक्टर संयोजक जितेंद्र सिंह, पूर्व लेखपाल एवं भाजपा नेता भगवानदीन, राजाराम लोधी, रमेश शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ